बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के रवीश राठौड़ को भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट के कमीशन के साथ बी टेक. की उपाधि से नवाजा गया है, जो न केवल बीकानेर बल्कि राजस्थान के लिए के गौरव की बात है। भारतीय नौसेना अकादमी, एजिमला, केरल से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक डिग्री के साथ सब लेफ्टिनेंट बने रवीश के पिता कर्नल अशोक सिंह राठौड़ एवम माता डॉक्टर तरुणा भाटी ने भारतीय नौसेना अकादमी एजिमला में 24 और 25 नवम्बर को आयोजित समापन समारोह और ग्रैंड पासिंग आउट पैरेड में रवीश को यह गौरव सार्वजनिक रूप से प्रदान किया।

रवीश राठौड़ की स्कूलिंग बीकानेर बॉयज स्कूल की है इसके बाद, भारतीय नौसेना अकादमी में 4 वर्षों के कठिन प्रशिक्षण के बाद वे एक सफल नौसेना अधिकारी बने हैं। रवीश राठौड़ के पिता कर्नल अशोक सिंह राठौड़ 1 राज एनसीसी आर एंड वी स्क्वॉड्रन बीकानेर के कमांडेंट रहे हैं जबकि उनकी मां, डॉक्टर तरुणा भाटी, बीकानेर के वेटरनरी महाविद्यालय में माइक्रोबायोलॉजी की सहायक प्रोफेसर हैं।

रवीश की इस उपलब्धि से बीकानेर को बड़ा गौरव मिला है। रवीश राठौड़ को एडवांस्ड ट्रेनिंग के रूप में एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसकी देश भर में सिर्फ 6 सीटे हैं। इस ट्रेनिंग के उपरान्त उन्हें विमानवाहक पोत पर कुशल इंजीनियर नौसेना अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाएगी।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *