रिपोर्ट : राजीव कुमार सिंह

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आई एम एस में वरिष्ठ चिकित्सक बाल रोग विभाग प्रो.एस. के.राव को बी एच यू द्वारा बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है जो 6 अगस्त से आगामी तीन वर्ष के लिए निर्धारित की गई है । प्रो.एस. के.राव ने 16 मई 2016 से बी एच यू के बाल रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद से अपनी सेवाओं को प्रारंभ किया है । वार्ता के दौरान प्रो.एस. के.राव द्वारा बताया गया कि इस सफलता का श्रेय माता-पिता सहित उन सभी शुभचिंतकों को जाता है जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी मुझे अपनी जिम्मेदारी का बराबर एहसास कराया और मेरा हौसला बढ़ाया । मैं इस जिम्मेवारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करूँगा और मेरी यह कोशिश रहेगी कि विभाग में और बेहतर सुविधाओं के लिए प्रयास करूंगा ।बी.एच.यू के इस निर्णय से चिकित्सकों में हर्ष है ।  प्रो.साकेत कुशवाहा कुलपति राजीव गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ईटानगर अरुणाचल प्रदेश ,प्रो.जेपी सिंह आयुर्वेद विभाग, प्रो.राजनीति प्रसाद वरिष्ठ चिकित्सक बाल रोग विभाग , प्रो.संजय कुमार सर्जरी विभाग, प्रो.एस.के .भारती,प्रो.अनिल पासवान, डॉ दिनेश मीणा, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ वी राम  सहित अन्य चिकित्सकों ने उनके विभाग में पहुंचकर बधाई  दिया । बी.एच.यू.के इस निर्णय से प्रो.एस.के.राव के शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *