रिपोर्ट : भूपेन्द्र कुमार

चकिया चन्दौली । ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष पवन प्रताप सिंह के नेतृत्व में चंदौली जनपद के सभी ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्षों सहित ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधि मंडल अपर जिला अधिकारी चंदौली से अपनी समस्याओं को लेकर मिला, जहां प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष पवन प्रताप सिंह के द्वारा 16 सूत्री मांगों का मुख्यमंत्री और राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम से ज्ञापन सौंपा । जिला अध्यक्ष के द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि ग्राम पंचायतों में प्रधानों को कार्य करने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जहां ग्राम पंचायतों के कार्यों को लेकर डाटा फिटिंग कराई जा रही है जो काफी धीमी गति से हो रहा है । ग्राम पंचायतों मे ग्राम प्रधान और अधिकारियों के बीच सही तरीके से सामंजस्य नहीं बन पाने के कारण सभी कार्य की गति धीमी प्रतीत हो रही है । इसमें और सुधार करने की आवश्यकता है । ज्ञापन देने वालों में शहाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष गुलफाम अहमद,महेंद्र यादव,अनिरुद्ध यादव,अनूप कुमार सिंह, मुनिराज यादव सलाउद्दीन रमेश यादव लक्ष्मी नारायण यादव के साथ भारी संख्या में प्रधान संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *