बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से घोषित किए गए कांग्रेस के प्रत्याशी यशपाल गहलोत बुधवार को दोपहर 1.30 बजे सडक़ मार्ग से बीकानेर पहुंचेंगे। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि टिकट मिलने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी और बीकानेर शहर कांग्रेस द्वारा उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

इसके साथ ही जुलूस के रूप में यशपाल गहलोत को म्‍यूजियम सर्किल से अंबेडकर सर्किल, बोथरा कॉम्‍पलेक्‍स, अलख सागर रोड, महात्मा गांधी मार्ग से बड़ा हनुमान मंदिर के आगे से मुख्‍य डाक घर, रोशनीघर चौराहा, चौखूंटी रेलवे ओवर ब्रिज से सेटेलाइट अस्पताल से जस्सूसर गेट से कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *