जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के हिन्दी, अंग्रेजी एवं सामान्य व्याकरण विषय की काउंसलिंग के लिए प्रदत्त अवसरों में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए उपस्थित होने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को 21 अगस्त 2023 को प्रातः 10 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। संबंधित अभ्यर्थियों को इस संबंध में पृथक से जरिए एसएमएस भी सूचित किया जा रहा है।

आयोग सचिव ने बताया कि 5 अगस्त 2023 को उक्त परीक्षा के तहत 5 विषयों की काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। इसमें अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा 10 अगस्त एवं 16 अगस्त 2023 को काउंसलिंग का पुनः अवसर दिया गया था। इसमें भी उक्त 3 विषयों के कतिपय अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए उपस्थित नहीं हुए।

ऐसे अभ्यर्थियों को आवश्यक रूप से निर्धारित दिनांक को आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। इसके बाद पात्रता जांच के लिए अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। इसमें अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा परिणाम के लिए विचारित नहीं किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

उर्दू विषय का परिणाम जारी, 40 अभ्यर्थी मुख्य सूची में सफल घोषित : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के उर्दू विषय का परिणाम जारी किया गया। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त विषय की विचारित सूची 28 अप्रेल 2023 को जारी की गई थी। विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग के माध्यम से करवाई गई। पात्रता जांच उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार 40 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *