रिपोर्ट : तौसीफ़ खान

गाजीपुर । लखनऊ पुलिस ने गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित विधायक अब्बास अंसारी के घर पर संपत्ति कुर्क करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था और उसके बाद लखनऊ पुलिस ने यह नोटिस चिपकाया है. गाजीपुर पहुंची लखनऊ पुलिस ने मुनादी कर कोर्ट के आदेश की जानकारी दी.

          मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उसके परिवार के खिलाफ सरकार के द्वारा कार्रवाई की जा रही है.अब्बास को गिरफ्तार करने के लिए यूपी पुलिस ने कई जगह छापेमारी की थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा. पुलिस ने लखनऊ, जौनपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, मऊ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छापेमारी की थी लेकिन फिर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर लखनऊ महानगर पुलिस ने आज मोहमदाबाद के दर्जी टोला स्थित अब्बास अंसारी के पैतृक आवास पर कुर्की से पहले की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया. इस नोटिस के मुताबिक अब्बास अंसारी अगर 26 सितंबर तक लखनऊ कोर्ट में हाजिर नहीं होते है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *