
[smartslider3 slider=”2″]
बबुरी चन्दौली । मुहर्रम पर्व पर क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बबुरी पुलिस बल ने बबुरी कस्बा सहित क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौराहो तथा धार्मिक स्थलों आदि जगहों पर पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
शुक्रवार के दिन मुहर्रम पर्व पर बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बबुरी कस्बा सहित क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र टड़िया, पांडेपुर बाजार ,पचोखर, चंदाईत,नकटी , रघुनाथपुर , लेवा, मवैया सहित आदि स्थलों पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान बबुरी थानाध्यक्ष सतेंद्र विक्रम सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। इस दौरान सब इंस्पेक्टर शिवाकांत पांडे ,एसआई मोहन राम ,एसआई मनोज सिंह, सतेंद्र पांडेय, हेडकांस्टेबल मनोज सिंह, अनुज कुमार वर्मा, कृष्णा यादव, अमित यादव, राहुल अंकित,गौरव राय, गौरव सिंह, इत्यादि दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
