
बबुरी चंदौली । विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्राधिकारी चकिया तथा सी.आर.पी.एफ. के सहायक कमाण्डेन्ट के नेतृत्व में बबुरी थाने के पुलिसकर्मियो व सी.आर.पी.एफ. फोर्स ने शनिवार की दोपहर बबुरी बाजार में पैदल मार्च किया ।
विधानसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने व चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सी.आर.पी.एफ. के जवानों तथा पुलिस द्वारा पैदल भ्रमण किया गया । शनिवार की दोपहर क्षेत्राधिकारी चकिया रामवीर सिंह तथा सी.आर.पी.एफ. सहायक कमाण्डडेन्ट रवि रंंजन के नेतृत्व में बबुरी थानाध्यक्ष अतुल कुमार व पुलिस फोर्स ने बबुरी बस स्टैंड से फ्लैैग मार्च निकालकर पूरे बाजार का भ्रमण किया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने लोगों से अपील किया कि विधानसभा चुनाव में सभी लोग निर्भीक होकर मतदान करें । मतदाता प्रभाव व बहाव से पृथक रहते हुए अपने अपने मत का प्रयोग कर अपने प्रत्याशी के लिए मतदान दे।
