जयपुर Abhayindia.com टोंक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्‍याशी सचिन पायलट ने आज आरओ कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। पायलट के एफिडेविट में बड़ा खुलासा हुआ है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भरे नामाकंन के एफिडेविट में पत्नी के नाम के आगे तलाकशुदा दर्शाया है। सचिन पायलट ने पर्चे के साथ दाखिल किए शपथ पत्र में इसका उल्लेख किया गया है।

आपको बता दें कि पायलट के दो बच्चे आरएन पायलट और विहान पायलट हैं। पायलट की शादी 19 साल पहले सारा पायलट से हुई थी। पायलट की ओर से पेश किए शपथ पत्र के बाद दोनों के तलाक की हकीकत सामने आई है। लेकिन ये जानकारी नहीं है कि तलाक कब हुआ? हालांकि इसको लेकर लोगों में चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

आपको बता दें कि पायलट ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दोपहर करीब सवा दो बजे बाद नामांकन दाखिल किया। उनके समर्थकों को निर्धारित बैरिकेडिंग के बाहर ही रोक दिया गया। सिर्फ प्रस्ताव ही उनके साथ नजर आए। टोंक में दूसरा मौका है, जब उन्होंने दूसरी बार नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकजुट है। सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अब तक जो भी हुआ उसके बारे में कहा कि माफ करो आगे बढ़ो के सिद्धान्त पर चल रहे हैं। सीएम की घोषणा के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पहले से सीएम चेहरा घोषित नहीं करती है। बहुमत के बाद आला कमान ही इसका निर्णय करता है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *