रिपोर्ट ✍ : अशोक जायसवाल
चंदौली ।क्षेत्र के रेवसा बंजरिया पर रविवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की शहादत दिवस उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। वही इनके संघर्षपूर्ण जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
बिंद समाज विकास संघ के जिलाध्यक्ष सोम कुमार बिंद ने कहा कि विश्व की यह पहली महिला थीं जो अपने प्रतिशोध का बदला लेने में कामयाब ही नही रही, बल्कि 22 लोगों को खडा कर मौत के घाट उतारा था। आज ऐसे ही वीरांगना की जरूरत हमारे समाज में है। जो महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार दुराचार का बदला उसी के भाषा में ले सके। इन्होंने दबे, कुचले, गरीब लोगों के साथ ही महिलाओं की आवाज को बुलंद कर समाजवादी विचारधारा से जुड़कर समाज के हित में अनेकों काम किया जो आज यादगार के रूप में हमारा समाज इनको याद कर रहा है। किसान नेता केदार यादव ने कहा कि इनकी शहादत भी हम लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमारे जनपद में जन्मी ऐसी वीरांगना महिलाओं की हमारे देश को जरूरत है। इस मौके पर संतोष यादव, कमलेश गोंड, शिव बिंद, अजीत बिंद, आशीष बिंद, रोहित बिंद, भारत बिंद, बादल बिंद, रामलाल, पंचम बिंद, राजेंद्र बिंद, ओमकार, बबलू आदि मौजूद रहे।
