Jaipur. Abhayindia.com प्रदेश में आज सुबह से शुरू हुई पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। राज्‍य सरकार से वार्ता के बाद यह ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि सरकार ने एसोसिएशन की मांगों के संबंध में दस दिन का समय मांगते हुए कमेटी बनाई है।

वेट कम करने की मांग को लेकर राजस्‍थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से 13 व 14 को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक पंप बंद रखे गए थे। इसके बाद आज से अनिश्‍चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में पेट्रोल पंप बंद हो गए। इस बीच, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की ओर से प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक तय की गई। बैठक में आखिरकार मंत्री और प्रतिनिधि मंडल के बीच वार्ता के बाद सहमति बनी।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *