रिपोर्ट : तौफीक खान

चंदौली। कस्बे के बंशीपुर मुहल्ले की मुख्य गली में नाली पर लगाए गये पटिये महिनों से टूटे होने के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। 

     बता दें कि बबुरी ग्राम सभा के बंशीपुर मुहल्ले के  नालियो को ढकने के लिए लगाए गए पटिये कई जगह टूट चुके हैं। जिससे मोहल्ले के लोगों को उक्त रास्ते से  आवागमन करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि आए दिन साइकिल , मोटरसाइकिल सवार सहित मुहल्ले के छोटे छोटे बच्चे नाली में गिर कर घायल होते रहते हैं। जिसकी शिकायत मुहल्ले के लोगों ने कई बार ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी से की , परन्तु इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी उदासीन बने हुए हैं  । जिससे यह समस्या जस की तस बनी हुई है। बंसीपुर मुहल्ले के लोगो ने आरोप लगाते हुए कहा कि नाली पर लगाए गए पटिये पिछले कई महीनों से टूटे हुए हैं।  राजनीतिक द्वेष के कारण ग्राम प्रधान इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे आए दिन घटनाएं हो रही है। सबसे अधिक समस्या रात के अंधेरे में आवागमन करने में होती है।गली के  बीच में बने नाली पर ढक्कन ना होने से  प्रतिदिन लोग गिर कर घायल होते हैं। अमन विश्कर्मा, अनिल मौर्य, अखिलेश, धनंजय मौर्य संजय मौर्य, प्रदीप , नरसिंह मौर्य गुड्डू विश्वकर्मा इत्यादि ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाई जाए अन्यथा हम आंदोलन को बाध्य होंगे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *