रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
चंदौली । मुगलसराय नगर के अफीम कोठी स्थित राम लक्ष्मी पैलेस में शुक्रवार की रात डांडिया रास 2022 का आयोजन किया गया इस दौरान लगभग 1000 से अधिक लोगों ने गुजराती गाने पर रात के लगभग 11 तक डांडिया नृत्य पर लोग झूमते रहे। गुजरात में, नवरात्रि में डांडिया और गरबा नृत्य का प्रचलन है यह धीरे-धीरे पूर्वांचल में भी बढ़ रहा है इसी क्रम में शुक्रवार की रात इवेंट हब कोलेब्रेशन द्वारा डांडिया रास 2022 का आयोजन कराया गया, शाम 7:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो नगर के युवक युवतियां और महिलाएं पुरुष रंग-बिरंगी पोशाकों में मौजूद रहे, देवी गीत और डीजे पर एक से एक गीत बजते रहे और लोग रात भर झूमते रहे,रेडियो पार्टनर रेड एफएम के आरजे शशांक मिश्रा और पिंकी ने लोगों का उत्साह बढ़ाया।और डांडिया में आए हुए लोगों को रामदास गुप्ता,स्वागत इलेक्ट्रॉनिक, कसूटा कैफे,प्रदीप डिजिटल,के तरफ़ से गिफ्ट हैंपर भी दिए गए, इस मौके पर पूर्व विधायक साधना सिंह,अनिल गुप्ता उर्फ गुड्डू चंदेश्वर जयसवाल आरती यादव मोनू जायसवाल महेश जयसवाल संयोजक झरना पाल,अभिरूप पाल, रेनू जयसवाल ,प्रदीप ,सलाखा पाल रहे।
