बीकानेर Abhayindia.com भाजपा नेता महावीर रांका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी जनहितकारी योजनाओं के पेम्पलेट जन-जन में वितरण करने का अभियान चला रखा है। रविवार को बीकानेर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के हनुमान हत्था व मांजीसा की बाड़ी आदि क्षेत्रों में पेम्पलेट वितरण किए गए।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने वितरण अभियान को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश में विकास के अनगिनत कार्य करवाएं हैं तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी ने अनेक योजनाएं समर्पित की हैं।

रांका ने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता भी ऐतिहासिक रही। राजस्थान की जनता भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण में डूबी कांग्रेस सरकार को विदा कर प्रदेश में परिवर्तन का कमल खिलाने को लालायित है।

अभियान में युधिष्ठर सिंह भाटी, भाजयुमो देहात अध्यक्ष जसराज सींवर, भाजयुमो शहर अध्यक्ष वेद व्यास, गंगाशहर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष गोविन्द सारस्वत, भगवतीप्रसाद गौड़, राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, गणेशमल जाजड़ा, आदर्श शर्मा, रामकुमार व्यास, मनोज पडि़हार, अंकित तंवर, लोकेश छाबड़ा, जय उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह चौहान, हरिकिशन सियाग, संजय सोनी, ओम राजपुरोहित, आनन्द शर्मा, आनन्द सोनी, कुलदीप यादव, शेरसिंह, अशोक रांका, पवन सुराना, विष्णुभगवान तंवर, मोहम्मद ताहिर, भगवती स्वामी, शकुंतला देवी, बसंती देवी, शारदा सुथार, पूजा सुथार, संजू सुथार, भारती अरोड़ा, बृजबाला, विमला स्वामी, आशा देवी शामिल रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *