रिपोर्ट : जमील अहमद

वाराणसी । रामनगर थाना अंतर्गत सुजाबाद क्षेत्र स्थित बाबा पोलाव शहीद मज़ार के पास रविवार को शाम लगभग 6 बजे गुब्बारा में गैस भरते समय सिलेंडर विस्फोट हो गया था, जिसमें उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों का बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। इस घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए पड़ाव व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सोमवार को अपनी दुकान बंद कर के घटनास्थल पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। जिसमें व्यापारी तथा सम्भ्रांत नागरिक एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा में वक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा। व्यापारी  शोक सभा मे सरीक हुए चन्दौली सांसद प्रतिनिधि शिवशंकर पटेल को ज्ञापन देकर पीड़ित परिजनों को उचित मुवावजे देने की मांग की गई। व्यापारी बंधुओं ने प्रशासन से मांग किया, कि बाजार से पुराने सिलेंडर की जांच की जाए एवं अवैध तरीके से स्वनिर्मित गैस का प्रयोग करके गुब्बारे में भरने वाले सिलेंडर को प्रतिबंधित किया जाए। शोक सभा में उपस्थिति डॉ. ₹ओपी सिंह,डॉ. रहमान,शिवशंकर पटेल,मेराज अहमद प्रधान, रिजवान अहमद,दर्शन निषाद,धर्मेंद्र शर्मा,सुभाष गुप्ता,जैनुल आब्दीन,भरत केशरी,राहुल पासवान, आशीष विश्वकर्मा,खुर्शीद, अलाऊ भाई, वारिस भाई, हरिओम आंनद, चंद्रशेखर पटेल,विनोद मिश्रा,साबिर अली,चन्द्रबली साहनी,शमीम सिद्दकी,सतीश विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता,मो जफ़र, सलमान,कल्लन भाई, ज़ुबैर, कयामुद्दीन, एनुल हसन,सीताराम सेठ,विजय पटेल,नूर मुहम्मद,साजिद जमाल आदि उपस्थित रहें।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *