(चंदौली)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मवैया स्थित राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में आज राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर से देश में एकता, सद्भाव और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से “रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस दौड़ में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, पुलिसकर्मियों, सुरक्षाबलों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर परवीन रुस्तम ने कहा कि “सरदार पटेल का जीवन हमें यह सिखाता है कि जब देश की एकता और अखंडता की बात आती है, तो हमें सभी भेदभाव भूलकर एकजुट होना चाहिए। उनके आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।” इस आयोजन में बबुरी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा, संकुल प्रभारी जितेन्द्र नारायण तिवारी, एम.डी. शाहिद अली, प्रिंसिपल विभा सिंह, वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह तथा पूर्व ग्राम प्रधान आशुतोष जायसवाल आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *