
चंदौली। प्रभारी निरीक्षक चंदौली अशोक कुमार मिश्र स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह व सर्विलांस प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक ट्रक में शराब लद कर हरियाणा से बिहार की तरफ जा रही है । जिसकी सूचना पर पुलिस आरती मिल के पास जीटी रोड पर चेकिंग करने लगी । तभी एक ट्रक आती दिखाई दी जब ट्रक को रोका गया तो ड्राइवर ने ट्रक को रोक दिया। पुलिस ने ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम धर्मवीर निवासी हरियाणा बताया । पुलिस ने ट्रक में तलाशी ली जिसपर ट्रक से 700 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी ब्लैक मार्केट में कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बरामद शराब को हमें ट्रक मालिक द्वारा लोड करा कर दिया गया था । ट्रक में शराब लोड होने की जानकारी मुझे भी नहीं थी । मुझे वेतन से अतिरिक्त रुपए प्रति चक्कर मिलता है। पूछताछ के बाद पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
