रिपोर्ट : तौसीफ़ खान

दिलदारनगर । पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम् क्षेत्राधिकारी  जमानियाँ व थानाध्यक्ष दिलदारनगर के कुशल मार्गदर्शन में उ0नि0 देवेन्द्र सिंह यादव  द्वारा हमराही पुलिस बल के साथ निरहु का पुरा पुलिया के पास से एक शातिर अभियुक्त मो0 आमिर खांन पुत्र स्व0 मो0 फैज खांन  निवासी ग्राम सरैला थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को 02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 182/21 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।  

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *