
उत्तर प्रदेश सरकार ने जन्माष्टमी पर्व के घोषित अवकाश मैं बदलाव करते हुए 19 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश घोषित किया है । आदेश के अनुसार हिंदू पंचांग में 19 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार होने के कारण पूर्व में घोषित अवकाश में परिवर्तन किया गया है ।
आदेश के बाद समस्त विभागों में घोषित छुट्टियां 18 अगस्त के बजाय अब 19 अगस्त के लिए संशोधित कर दी गई है । इसी क्रम में चंदौली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जिले के समस्त विद्यालयों की 18 अगस्त की घोषित अवकाश को स्थगित करते हुए 19 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व की छुट्टी की संस्तुति की है । उन्होंने विद्यालयों को निर्देशित किया है कि 18 अगस्त को दूसरे दिनों की तरह पठन-पाठन का कार्य सुचारु रुप से संपादित किया जाए ।
