जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने जहां अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं, अब दूसरी सूची के लिए भी कवायद तेज कर दी है। जबकि कांग्रेस अभी तक पहली सूची में ही अटकी हुई है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस अपने प्रत्‍याशियों की पहली सूची 18 अक्‍टूबर तक जारी कर देगी। इसके लिए आज नई दिल्‍ली में पार्टी के नेताओं की बैठकों का दौर चलेगा। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कल मीडिया से बातचीत के दौरान जल्‍द ही सूची जारी होने के संकेत दिए थे।

इधर, भाजपा की दूसरी सूची 15 अक्‍टूबर को जारी हो सकती है। इसके लिए केंद्रीय चुनाव समिति की 15 अक्टूबर को होने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राजस्थान के साथ मध्‍यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की बची सीटों पर भी मंथन होगा। पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा की दूसरी सूची में 100 सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित हो सकते हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *