रिपोर्ट : अजीत पाठक
बबुरी चंदौली । कस्बा स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर बुधवार को सिविल डिप्लोमा इन्जीनियर्स संघ की बैठक आहूत की गयी। जिसमें सेवा सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष इ.राजेश सिंह ने कहा कि आगामी 6 व 7 अगस्त को लखनऊ मे संघ के प्रान्तीय कार्यकारिणी का 65 वा अधिवेशन होना तय हुआ है। इसे सफल बनाने के लिए हम सभी को तन मन धन से लगना होगा । अधिवेशन मे हम सभी की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित हो । इस मौके पर मंडल उप महासचिव इंजीनियर मनोज कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर राजकुमार ,इंजीनियर आलोक कुमार त्रिवेदी, इंजीनियर अंशुमान तिवारी, इंजीनियर रूपम भारती आदि मौजूद रहे ।
