बीकानेर Abhayindia.com कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बीकानेर संभाग प्रभारी रितु चौधरी ने आज मुख्य चुनाव अधिकारी बीकानेर किरण डी एवं जिला कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल से वार्ता कर बीकानेर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी के खिलाफ आज एक वाद पेश किया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋतु चौधरी ने कहा की भाजपा के लोग वैसे भी झूठ बोलने में माहिर होते हैं यहां तो एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन ही झूठ के साथ पेश किया है जो की आदर्श आचार संहिता का खुलम खुल्ला उल्‍लंघन है।

चौधरी ने कहा कि इनकी जांच करवाते हुए जो विवरण छिपाए गए हैं जिन मुकदमों का हवाला नहीं दिया गया है उन पर संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए और इनकी अधिकृत उम्मीदवारी खारिज की जाए।

जिला मुख्य चुनाव अधिकारी किरण डी और जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने आश्वस्त किया की वे तुरंत इस मामले की जांच करवाएंगे। रितु चौधरी के साथ संगठन महासचिव नितिन वत्सस, महासचिव डॉ. पी. के. सरीन, महासचिव राहुल जादूसंगत साथ रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *