बॉक्सिंग खिलाड़ी नीलम का हुआ इंडिया कैम्प में सेलेक्शन      

चंदौली । हरियाणा में राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चंदौली की बेटी नीलम द्वारा कड़ी मेहनत के बदौलत  सिल्वर मैडल जीत के आने पर दीनदयाल नगर विधायक साधना सिंह ने अपने कार्यालय में बॉक्सिंग खिलाड़ी नीलम सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह देकर बधाई दी तथा 28 जुलाई से रोहतक में शुरू होरही इंडिया कैम्प के लिए सेलेक्शन होने पर अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि चंदौली बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव व नन्द बॉक्सिंग एकेडमी के कोच कुमार नन्दजी के प्रयास से जनपद में खेल प्रतिभाए निखर रही है । नीलम को आर्थिक मदद की आश्वासन देते हुए कहा कि खिलाडी को बहुत जल्द उचित सुबिधायें उपलब्ध करायी जाएगी। इस अवसर पर विक्की सिंह,बॉक्सर विकास राज,अजित कुमार,श्रीकांत गुप्ता,रोहित यादव,सोनू पाल,नितेश सोनकर उपस्थित रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *