रिपोर्ट : श्री प्रकाश

बबुरी चंदौली। स्थानीय क्षेत्र के जरखोर ग्राम सभा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले ग्रापए के जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह द्वारा अपनी माता जी की पांचवी पुण्यतिथि पर जनपद स्तरीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व गरीबों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया।    

     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा सभी कार्यों में सर्वोपरि है। धन्य है वह मां जो आनंद सिंह जैसे पुत्र को जन्म दिया है। जो प्रत्येक वर्ष अपनी मां की पुण्यतिथि पर गरीबों, असहायों के बीच नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व कंबल वितरण जैसे नेक कार्य कर रहे हैैं। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में हर व्यक्ति को सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।  कार्यक्रम में बतौर अतिथि एल उमाशंकर ने कहा कि माँ’ यह वो अलौकिक शब्द है, जिसके स्मरण मात्र से ही रोम−रोम पुलकित हो उठता है, हृदय में भावनाओं का अनहद ज्वार स्वतः उमड़ पड़ता है और मनो मस्तिष्क स्मृतियों के अथाह समुद्र में डूब जाता है।    

        वहीं ग्रापए के जिला अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने आए हुए अतिथियों व चिकित्सकों का विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि मां से ही सीखा था कि गरीबों और जरूरतमंदों के रूप में ईश्वर को सदैव देखना चाहिए । मां की इस सीख को आत्मसात करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष गरीबों के बीच नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व कंबल वितरण का कार्य करता रहा हूं और आगे भी मां की आशीर्वाद से करता रहूंगा । वही इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा ,समाज- सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र व कलम देकर सम्मानित किया गया।    

       इस मौके पर पूर्व विधायक बब्बन चौहान, डॉ०सुनील सिंह,डॉ० हरेंद्र यादव उमाशंकर, तारकेश्वर सिंह( मंडल अध्यक्ष वाराणसी ग्रापए), कालिदास त्रिपाठी रोहित वर्मा अंजनी कुमार चौबे, राजन कुमार गुप्ता , दिलीप मौर्य , मुकेश जयसवाल, रविशंकर मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *