जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान एक बार फिर से मानसून की बारिश से तर बतर होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से भी लोगों को राहत मिल सकेगी।

विभाग के अनुसार, 19 से 22 अगस्‍त तक कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में भी इस दौरान छुटपुट स्थानों में बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में साइक्‍लोन सर्कूलेशन के कारण कम दबाव का क्षेत्र बनने की आसार हैं। इससे मौसम में बदलाव हो सकता है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *