जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कांग्रेस पर हमलावर है। मोदी ने आज डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित राजकीय भीखा भाई महाविद्यालय में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार तो नहीं, अब राजस्थान में कभी भी नहीं अशोक गहलोत की सरकार बनेगी। उन्‍होंने कहा कि ये मावजी महाराज के धरती से बोले गए शब्द कभी गलत नहीं होते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पाले हुए पेपर लीक माफियाओं ने राजस्थान के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। आज कांग्रेस के नेताओं के घर से छापे में जो निकल रहा है, लॉकर से सोने की ईंटें निकल रही हैं, काले कारनामों की लाल डायरी..ये लाल डायरी के जो पन्ने खुल रहे हैं उसमें कांग्रेस की काली सच्चाई है।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ करो और राजस्थान से अत्याचार, भ्रष्टाचार से मुक्त करो। कांग्रेस सरकार की विदाई इसलिए भी जरूरी है ताकि यहां केन्द्र की हर योजना तेजी से लागू हो।

मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी कांग्रेस के हर झूठे वादों पर भारी है। जहां कांग्रेस से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। कांग्रेस ने दशकों के अपने शासन काल में जो सोचा तक नहीं, वो बीते 10 साल में आपके सेवक ने देशवासियों के चरणों में समर्पित कर दिया। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलेगा।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *