बबुरी/चंदौली । विगत कई दिनों से ग्रामीणों द्वारा बिजली की समस्या की शिकायत किए जाने पर मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों के साथ स्थानीय कस्बे में चौपाल लगाया तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण किया ।  

      पिछले दिनों व्यापार मंडल के गठन के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा कस्बे में बिजली समस्या उठाए जाने पर मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने ग्रामीणों को जल्दी ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया था । जिसके लिए उन्होंने बुधवार को स्थानीय कस्बा स्थित एक वैवाहिक लान में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने का निर्देश दिया । बबुरी बाजार में ओवरलोड की समस्या को दूर करने के लिए 2 साल पहले बबुरी उप केंद्र पर आए ट्रांसफार्मर से अब तक आपूर्ति शुरू न किए जाने की शिकायत पर विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए चौपाल में मौजूद विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज पाठक को तत्काल उक्त ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति कराने का निर्देश दिया । जिस पर एसी अमित पाठक ने अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार पटेल को जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर शुरू करने की जिम्मेदारी सौंपी । जिस पर अधिशासी अभियंता ने बाजार में अगले ही दिन उक्त ट्रांसफार्मर से आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया । चौपाल में विद्युत समस्याओं से संबंधित कई मामलों का निस्तारण तत्काल किया गया । इस मौके पर एसडीओ आर पी यादव, अवर अभियंता राम सिंह, राघव सिंह ,श्रीप्रकाश सोनिया, राजेश केसरी, संतोष सेठ आदि मौजूद रहे ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *