Source: नयाशहर थाना क्षेत्र में नत्‍थूसर गेट के बाहर स्थित चूने के भट्टे के पास कुछ शरारती तत्‍व बीती रात एक घर के आगे बनी दुकान के सीसीटीवी कैमरे उखाड़ कर ले गए और वहां खड़ी एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्‍थल का मौका मुआयना किया।

पुलिस के अनुसार, नत्‍थूसर गेट के बाहर स्थित चूने के भट्टे के पास स्थित रामकुमार हर्ष के घर के आगे बनी दुकान पर लगे कैमरे शरारती तत्‍व उखाड़ कर ले गए और वहां एक बाइक को भी नुकसान पहुंचा दिया। शरारती तत्‍वों की यह करतूत घर की छत पर लगे एक अन्‍य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कैमरे के फुटेज में चार लोग वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना को लेकर विधायक जेठानंद व्‍यास ने भी एसएचओ गोविंद व्‍यास को अवगत करा दिया है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *