जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए कांग्रेस ने प्रचार व प्रसार के लिए अपनी सारी ताकत झोंक दी है। इस बीच, पार्टी ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, डॉ. सीपी जोशी सहित 40 स्टार प्रचारक शामिल हैं।

सूची में केसी वेणुगोपाल, राज बब्‍बर, हरीश चौधरी, भूपिंदर सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, तारिक अनवर, जितेंद्र सिंह, मधुसूदन मिस्त्री, शशि थरूर, गौरव गोगोई, सुखविंदर सिंह सुखू, मोहन प्रकाश, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, शक्ति सिंह गोहिल, शकील अहमद खान, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, महेंद्र सिंह मालवीया, गोविंद राम मेघवाल, काजी मोहम्‍मद निजामुद्दीन, वीरेंद्र सिंह राठौर, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, अमरिंदर सिंह राजा वॉर्रिंग, जिग्नेश मेवानी, बीवी श्रीनिवास, नीरज कुंदन, प्रमोद जैन भाया, ममता भूपेश भी शामिल हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *