✍ रिपोर्ट : श्री प्रकाश

बबुरी चंदौली । स्थानीय थाना क्षेत्र के खुरूहुजा गांव में मंगलवार की शाम घर से निकले एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की सुबह गांव के सिवान में मिलने से सनसनी फैल गई । लाश मिलने की सूचना मिलते ही  बबुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली को भेज दिया । 

             जानकारी के अनुसार खुरूहुजा गांव निवासी गुड्डू यादव 41 वर्ष आटो चलाने का कार्य करता था ।मंगलवार की शाम वह टहलने के लिए बोलकर घर से बाहर निकला था , लेकिन काफी रात तक न लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी । इसपर  उन्होंने गुड्डू यादव की तलाश शुरू कर दी । घंटों परेशान होने के बाद बुधवार की सुबह गांव के सिवान में गुड्डू यादव की लाश पड़ी हुई मिली । लाश मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । पति के शव को देखते ही पत्नी सुनीता पछाड़े खाकर गिर पड़ी । देखते ही देखते सिवान में ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई । 

       इसी बीच लोगों ने घटना की सूचना बबुरी  थानाध्यक्ष अतुल कुमार को दी जिस पर थानाध्यक्ष मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए , तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेजते हुए जांच में जुट गए । इस संबंध में थानाध्यक्ष बबुरी अतुल कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक को कुछ दिन पहले हर्ट अटैक के दौरै आए थे , इलाज हुआ था लेकिन तबीयत खराब ही चल रही थी । मंगलवार की शाम को टहलने के लिए बोल कर गये थे, काफी रात न लौटने पर खोजबीन के बाद सुबह सिवान में लाश मिली । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला प्रथम द्रष्टया हर्ट अटैक से मौत का ही प्रतीत हो रहा है । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *