Source: बीकानेर में चोरी की बढती वारदातों के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन वारदातों में अज्ञात चोर नगदी व अन्‍य सामान चोरी कर ले गए हें।

पुलिस के अनुसार, गोपेश्‍वर बस्‍ती निवासी चंदन अग्रवाल पुत्र भंवरलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बड़ा बाजार स्थित उसकी दुकान का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर गले में रखे पचास हजार रुपए, घी के 3 टिन, तेल को टिन व ड्राई फ्रूट व अन्‍य सामान चोरी कर ले गए।

इसी तरह चांडासर गांव निवासी अशोक उपाध्‍याय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चाय पट्टी बड़ा बाजार स्थित उसकी दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर गले में रखे 60 हजार रुपए चोरी कर ले गए। दोनों ही मामलों की जांच हैडकांस्‍टेबल संपत सिंह को सौंपी गई है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *