रिपोर्ट : अशोक जायसवाल
चंदौली । चकिया क्षेत्र के राजदरी जंगल मे बुधवार को कोईलरवा हनुमान जी मंदिर पर जाने वाले रास्ते पर तेंदुआ दिखने से खलबली मच गई। जिलाधिकारी ने लोगो से उस रास्ते पर जाने से बचने की अपील की है ।

बुधवार को कोईलरवा हनुमान जी रास्ते में जाते समय वन विभाग के ही अधिकारियों की सड़क पर घुम रहे तेंदुए पर नजर पड गयी और अधिकारियों ने तेन्दुए का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया ।देखते ही देखते तेंदुए के सड़क पर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया । वन विभाग के कर्मचारियों ने ही तेंदुए का विडियो उच्चाधिकारियों को भेजते हुए अवगत कराया । मामले को संज्ञान में लेते हुए चंदौली डीएम संजीव सिंह ने जिले वासियों तथा सैलानियों से कुछ दिन के लिए उक्त रास्ते पर यात्रा न करने की अपील की । उन्होंने कहा जब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ जाता तब तक उस रास्ते पर जाने से बचें ।जल्द ही उसे पकड़ने के लिए वन विभाग जंगलों में सर्च अभियान चलाएगा ।
वीडियो और डीएम का संदेश वायरल होने के बाद से उस रास्ते पर जाने वाले दर्शनार्थियों व राहगीरों में दहशत का माहौल व्याप्त है । सावधान बरत रहे लोगो ने उक्त रास्ते पर आवाजाही बन्द करदी है।
