Source: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष 9 अक्‍टूबर को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने बताया कि वे बीकानेर संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से चुनावी व संगठनात्मक फीडबैक लेंगे व संगठनात्मक चर्चा करेंगे।

भाटी ने बताया कि उसके बाद बीएल संतोष बीकानेर संभाग की सोशल मीडिया की कार्यशाला लेंगे। इसमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी, सांसद निहालचंद मेघवाल, सांसद राहुल कस्वां, संभाग के सभी विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, बीकानेर देहात, बीकानेर शहर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू जिले के भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *