Source: कांग्रेस में चल रहे टिकट के मंथन के बीच गुरूवार को शहर के जस्‍सूसर गेट पर कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू समर्थकों ने कांग्रेस आलाकमान से बीकानेर पश्चिम में प‍रिवर्तन की मांग की। इसी को लेकर  किराडू समर्थकों ने साइनेज बोर्ड के साथ संदेश दिया।

किराडू समर्थकों ने कहा कि बीकानेर पश्चिम क्षेत्र की सीट पर प्रतिनिधि के चयन में सर्वेक्षण रिपोर्ट के सुझावों को लागू किया जाएं ताकि बीकानेर पश्चिम क्षेत्र के विकास को अग्रसर किया जा सके। आपको बता दें कि बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू भी टिकट के सशक्‍त दावेदार माने जा रहे हैं। इसके लिए उन्‍होंने एडी-चोटी का जोर लगा रखा है। किराडू को सचिन पायलट समर्थक के तौर पर देखा जाता है। वहीं, सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा के साथ भी उनकी केमेस्‍ट्री सही बैठी हुई है। हालांकि, लोकेश शर्मा भी इस सीट से चुनाव में उतरने की इच्‍छा जता चुके हैं।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *