चंदौली  । चकिया विधायक शारदा प्रसाद की शिकायत पर पुलिस द्वारा संवाददाता कार्तिकेय पांडेय को एससी/एसटी एक्ट में जेल भेजने के मामले में जिले में पत्रकारों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार के बाद रविवार को भी पत्रकारों ने भाजपा विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया । 

गौरतलब है कि पत्रकार कार्तिकेय पांडेय द्वारा चकिया विधायक के खिलाफ एक खबर चलाया गया था।  विधायक को यह खबर नागवार गुजरा और उन्होने पत्रकार कार्तिकेय पांडेय के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवा दिया। मामले में चकिया पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए पत्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि पुलिस ने मामले में छानबीन करनी जरूरी नही समझी और सत्ता पक्ष के इशारे पर पत्रकार को जेल भेज दिया। बहरहाल, हाल में ये मामला अभी गरमाया हुआ है। ज़िले भर के पत्रकार हर रोज़ धरना प्रदर्शन में लगे हुए है। अव देखना ये है कि इस मसले का कोई हल निकल पाता है या नही। धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जयसवाल ,जिला चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, यूथ विंग आरिफ आलम जिला अध्यक्ष, तलवार सिंह मंडल अध्यक्ष, मुकुट धारी सिंह तहसील उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष सचिन पटेल, जिला महासचिव शाकिर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार यादव, जिला सचिव यूथ विंग बेचू मौर्य मुरली कुमार यादव पत्रकार प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष ,श्रमजीवी नगर अध्यक्ष, भूपेंद्र कुमार, सुजीत कुमार चंदन कुमार हिमांशु पाठक, आजाद आजाद सिंह यादव, रवि मिश्रा दिलीप कुमार मौर्या ,पत्रकार व  संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *