
चंदौली । जनपद चंदौली के चकिया विधायक शारदा प्रसाद द्वारा एक पत्रकार पर एस सी एस टी का मुकदमा दर्ज कराते हुए जेल भेजने से आहत पत्रकारों के एक प्रतिनिधि दल ने लखनऊ पहुंच कर पूर्व सीएम अखिलेश यादव से गुहार लगाई ।
गुरूवार को लखनऊ पहुंचे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के चंदौली तहसील उपाध्यक्ष अवनीश तिवारी , महामंत्री सुजीत कुमार के साथ मुरली श्याम , रविशंकर मिश्रा, हिमांशु पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्रक देते हुए भाजपा विधायक द्वारा पत्रकार को फर्जी केस में फंसाए जाने की व्यथा सुनाई । पत्रकारों ने आरोप लगाया कि उक्त पत्रकार कार्तिकेय पांडेय को विरोधी खबर चलाने से नाराज होकर विधायक द्वारा गलत फंसाया गया है।
गौरतलब है कि कई दिनों तक चंदौली में धरना प्रदर्शन करने के बाद पत्रकारों का यह दल न्याय की गुहार लगाने लखनऊ पहुँच गया तथा वहाँ सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव तथा वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल कर पत्रकार के साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए पत्रक दिया । पत्रक लेते हुए अखिलेश यादव ने उनकी बात को लोकसभा में उठाने तथा पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होने कहा कि यह मामला विधान परिषद में एमएलसी उदयवीर सिंह तथा रामगोविंद चौधरी के द्वारा विधानसभा में उठाया जायेगा।
