रिपोर्ट : भानु प्रताप

चकिया । जन अधिकार पार्टी की विधानसभा इकाई चकिया की मासिक बैठक काफी उत्साह के साथ संपन्न हुई| बैठक में पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए एवं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुथ एवं सेक्टर कमेटी के गठन के लिए रणनीति बनाई गई| पार्टी की प्रमुख विचारधारा जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी को आम जनमानस तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी संगठन में भी लागू करने पर बल दिया गया| इस दौरान जिला प्रभारी गिरधारी लाल जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य गणेश प्रसाद जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र त्यागी, राजु विश्वकर्मा, सुभाष सोनकर, भंते कल्याण, रामभजन  मौर्य, हीरामन पाल, प्रदीप कुमार मौर्य, श्रवण मौर्य, मटरू अली, बबलू कुशवाहा, शिवाजी, पारस बिंद, राजु मौर्य, सुजीत जयसवाल, अंबुज मौर्य, आलोक मौर्य, मुन्ना मौर्य, प्रमोद सिंह, राजेन्द्र मौर्य सत्येंद्र एवं राजेश उपस्थित रहें|

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *