जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) भर्ती 2019 के पदों के लिए साक्षात्कार का प्रथम चरण 29 सितंबर से 11 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।

आयोग सचिव ने बताया कि प्रथम चरण में 112 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *