चंदौली । जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात अनुदेशको ने शनिवार को जिला बेसिक कार्यालय पहुंच कर नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। इस दौरान अनुदेशक शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी का माल्यार्पण कर बुके भेंट किया।  

      अनुदेशक संगठन के नेतृत्व में आयोजित  स्वागत कार्यक्रम केे अवसर पर मंडल अध्यक्ष वाराणसी विकास यादव ने सबसे पहले नवागत बीएसए को माला पहना कर आशीर्वाद लिया । इसके बाद चंदौली जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह नेे बुकेे भेेंट किया । इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने स्वागत के लिए अनुदेशक शिक्षकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के स्नेह से अभिभूत हूँ । मैं आप सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। स्वागत कार्यक्रम के अंत में बेसिक शिक्षा अधिकारी  को अनुदेशक शिक्षकों ने भेट स्वरूप अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह के साथ भागवत् गीता एवं शंका समाधान पुस्तकें भेंट की । बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने संघ के कार्य प्रणाली और रीति नीति के साथ चन्दौली की भौगोलिक परिस्थिति तथा उससे जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान नवागत बीएसए ने अनुदेशको से सम्बंधित  समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन भी दिया। इस मौके पर विकास यादव, अभिनय सिंह, विनय गुप्ता, संदीप कुमार, नवीन कुमार वर्मा,प्रवीण कुमार, अब्दुल मजीद, धीरज गुप्ता,महेंद्र दत्त भास्कर,अरबिंद कुमार यादव, प्रभात कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *