बीकानेर Abhayindia. Com इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव गुरुवार दोपहर 12 बजे रविंद्र रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित करेंगे। इसके तहत बीकानेर जिले के 1 लाख 52 हजार 311 लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग 6 करोड़ 39 लाख 21 हजार रुपए राशि हस्तांतरित किए जाएंगे। इस दौरान जिले के लाभार्थी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। इससे जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *