रिपोर्ट : अशोक जायसवाल 

चंदौली । जिले में देर रात से हो रही झमाझम तेज बारिश ने पहाड़ी इलाकों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है । जहां छोटी बांध बंधिया ओवरफ्लो होने लगी है। वही पहाड़ों में हो बारिश का पानी क्षमता से अधिक इकट्ठा होने के बाद बडे बांधो को भी खोल दिया गया है। जिसके कारण कई गांवो में पानी भरने से बाढ जैसे हालात बन गए हैं । चकिया तहसील के मुसाखाड़ बाढ़ से पानी छोड़े जाने से निचले इलाके मुबारकपुर और मझराती में पानी भर गया है वहीं पानी ज्यादा होने के कारण लतीफ शाह बाध से 5 फ़ीट से ज्यादा ऊपर से पानी ओवरफ्लो हो रहा है।लगातार बारिश और गांवो मे पहुचते पानी से ग्रामीण दहशत में है । भारी बारिश से नगर पंचायत चकिया के भी कई वार्डों में पानी भर गया है ।  

       जानकारी होने पर सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया । उन्होंने क्षतिग्रस्त बंधियो के मरम्मत के साथ ही प्रभावित लोगो को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के आदेश दिए गए है । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लतीफशाह बांध और नगर पंचायत चकिया के जिन वार्डो में जल भराव हुआ है । उनका भी दौरा किया तथा मौका मुआयना कर अधिकारियों को हर संभव मदद करने का आदेश दिया । 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *