बीकानेर Abhayindia.com गोविंद जोशी की पुस्तक मुरधर री पोथी राजस्थानी उपन्यास का रविवार को अजीत फाउंडेशन में लोकार्पण हुआ। सुरभि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान बीकानेर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सचिव राजस्थानी साहित्य अकादमी पृथ्वीराज रतनू ने पोथी के शब्द चित्रण, परिदृश्य एवं संदेश को अद्भुत बताया।

विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् एवं पूर्व संयुक्त निदेशक शिक्षा ओमप्रकाश सारस्वत ने लेखक जोशी का परिचय देते हुए लेखनी की विशेषता को उजागर किया। विशिष्ट अतिथि युवा साहित्यकार रवि पुरोहित ने इस पोथी को मारवाड़ी उपन्यास के पूरे एक सौ बीस वर्ष पूर्ण होने पर लोकार्पित होने को राजस्थानी भाषा के लिए अनूठा संयोग बताया।

अध्यक्षता करते हुए नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर के उपाध्यक्ष बुलाकी शर्मा ने राजस्थानी उपन्यास में पोथी को एक नया आयाम बताया। लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। पुस्तक की परख लेखिका डॉ कृष्णा आचार्य ने प्रस्तुत करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की ठेठ भाषा का उपयोग बताते हुए पुस्तक के हर पन्ने को खोला। संचालन रोहित बोड़ा ने किया कार्यक्रम के शुभारंभ पर सुरभि के सचिव दिनेश उपाध्याय ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी।

आभार व्यक्त करते हुए डा मूलचंद वोहरा ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्थान द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने लेखक कवि साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम स्वर्णकार, प्रेम व्यास, पूर्व सरपंच श्रीगोपाल उपाध्याय, चिरंजीलाल पारीक, राजेंद्र माकड़, मुरलीधर गोयल, डॉ विष्णु जोशी, नरेंद्र सिंह यादव, रंगकर्मी जयदीप उपाध्याय, चोरूलाल सुथार सहित लोगों की उपस्थिति रही। साहित्यकार राजेंद्र स्वर्णकार स्वरचित छंद लय की मारवाड़ी में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *