रिपोर्ट : विशेष संवाददाता वाराणसी

कैश काउंटर पर रिपीट बिल के जरिये ग्राहकों से उगाही का मामला 

वाराणसी । रिलायंस ग्रुप द्वारा रिटेल शॉपिंग मॉल बिग बाजार के सिगरा शाखा में ग्राहकों द्वारा खरीदे गए सामग्री के बिल में धांधली का मामला प्रकाश में आया है , मामले की रिपोर्टिंग करने गए राष्ट्र संदेश से शॉपिंग काम्प्लेक्स के जिम्मेदार प्रबंधक ने कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया और पत्रकार का ही कार्ड मांगने लगे । 
ऐसे होता है ग्राहकों को लूटने का  खेल 
शहर में संचालित शॉपिंग मालों में लुभावने स्किम देकर पहले उनपर समान खरीदने का मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जाता है ,उसके बाद जब उपभोक्ता अपने बजट के अनुसार समान खरीद लेता है तो बिलिंग काउंटर पर एक -दो सामानों की पुनरावृत्ति करते हए बिल बना दिया जाता है , चूंकि भीड़ के दबाव के चलते अधिकांश ग्राहक बिल के योग को चेक नही करते और सामान लेकर बाहर चले जाते है ।ऐसा ही मामला सिगरा स्थित शॉपिंग मॉल बिग बाजार में पकड़ा गया है , जब इस धांधली का खुलासा राष्ट्र संदेश द्वारा किया गया तो मैनेजर ने एक बिचौलिए के जरिये समझौता करने का प्रयास किया ,और बिचौलिया माफी मांगते हुए अपनी गलती को स्वीकारने लगा । हालांकि मैनेजर ने खुद भी चूक को स्वीकार किया परन्तु  लाइव कैमरा के सामने बयान देने से इनकार कर दिया ।अब सवाल यह उठता है कि बिग बाजार में ऐसी कई धांधली करके कम्पनी द्वारा पैसा वसूला गया होगा ,जिसे ग्राहक पकड़ नही पाए होंगे ।
बता दे कि रिलायंस समूह की कंपनी बिग बाजार  ने रिटेल क्षेत्र में देशभर में अपनी इकाई स्थापित किया है ,जिनका पूरा कारोबार ऑनलाइन साफ्टवेयर के जरिये होता है । हर स्कीम के समय साफ्टवेयर में परिवर्तन होता है ,जिसके द्वारा सामग्री में लगे बार कोड स्टीकर के जरिए साफ्टवेयर मात्रा के अनुसार रेट और छूट ,जी एस टी आदि को जोड़कर पूरा बिल का विवरण निकाल देता है ।लेकिन इसमें खेल करने के लिए अब बिग बाजार द्वारा नए तरीके का इस्तेमाल किया जाने लगा है ।
बिग बाज़ार के धांधली के शिकार हुए चिकित्सक 
 वाराणसी के चिकित्सक डॉ .एन. के.द्विवेदी कुल 3030.98 रुपये में रिटेल से जुड़े घरेलु समान की खरीद किया ,जिसमें लेज चिप्स पर बिग बाजार द्वारा स्किम बाई 2 गेट 1 के कम्बो पैक के साथ खरीद की गई ,जिसमे कैश काउंटर पर मौजूद कर्मचारी  ने अलग से स्किम से जुड़ा  हुए वस्तु लेज चिप्स के पैकेट का अलग से मूल्य से जुड़ गया, जब डॉ एन .के.द्विवेदी द्वारा बिग बाजार द्वारा दिए बिल और अपने वस्तुओं का मिलान किया गया तो ,निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लिया गया ।जब इस मामले की शिकायत बिग बाजार मैनेजर  से की गई तो नए लड़के द्वारा काम करने का बहाना देकर प्रबंधन  ने बचाव करने की कोशिश किया एवं डॉ .एन. के.द्विवेदी से मामले को रफा – दफा  कराने की कोशिश की गई ।अब सवाल यह है कि ऐसी गलतिया जब पकड़ में आ जाती है तो खुलासे होते हैं , नही तो ग्राहक इनके नये नये जाल मे फस कर अपनी जेबे कटाते रहते हैं। सोचिए जब इन बड़ी कंपनियों के विस्तार पूरे देश मे हैं तो ऐसी ना जाने कितनी ‘गलतियां’ होती होंगी और न जाने कितने लोग इसके शिकार बनते होंगे। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *