चंदौली जिलाधिकारी संजीव सिंह समाधान दिवस पर किसानों की समस्याओं पर तुरंत स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे तथा सिंचाई विभाग के लापरवाही पर कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई । डीएम के इस कार्यवाही पर किसानों ने उनकी तारीफ की ।

चन्दौली । डीएम संजीव सिंह संपूर्ण समाधान दिवस सकलडीहा में किसानों के प्रति एक अलग मिजाज देखने को मिला । फरियाददियो से रुबरु होने के दौरान मिली शिकायतों में विलासपुर से विशुनपुरा, गोहदा नहर की साफ-सफाई काफी समय से न होने की जानकारी मिली ।
एक्शन मोड़ में दिखें जिलाधिकारी :
जिलाधिकारी ने तुरंत एक्शन मोड़ में दिखे और तत्काल मौके पर जाकर निरीक्षण किया. इस दौरान नहर में काफी झाड़ियां देख जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग के अधिकारी को जमकर फटकार लगाई. इसके साथ ही तत्काल सिल्ट सफाई कराकर पूरी क्षमता से नहरों को चलाने के निर्देश भी दिए.इसके साथ ही जिलाधिकारी संजीव सिंह दरियापुर नहर का भी निरीक्षण करने पहुँच गए. जिलाधिकारी एक्शन मोड़ में देख कर सिंचाई विभाग के अधीकरियों और कर्मचारियों में हड़कंप मची हुई थी.जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश के बावजूद भी लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सकलडीहा तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं आसपास के लोग उपस्थित थे.

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *