चंदौली । कहते हैं पूत कपूत हो जाता है लेकिन माता कुमाता नही होती , लेकिन इस कहावत को मुगलसराय के आलूमील इलाके के एक परिवार ने झुठला दिया है। जमीन के लालच में अंधे बने माता पिता और बहनोई ने न सिर्फ एक युवक को घर से बेदखल कर दिया बल्कि उसे मार डालने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी ।    

     मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के आलूमील इलाके में छोटू पासवान अपने परिवार के साथ रहता है। बीते दिनों परिवार में जमीन के बटवारे को लेकर विवाद हुआ तो पूरा परिवार ही छोटू के खून का प्यासा हो उठा। छोटू के माता पिता और जीजा ने मिल कर उसे पीटना शुरू कर दिया । इस बीच उसके जीजा ने लोहे के राड से छोटू के सिर पर वार कर दिया जिससे उसे गम्भीर चोटें आई। चोटें लगते ही छोटू अचेत हो कर गिर गया । इस पर भी उन लोगों का दिल नही पसीजा। मुहल्ले के लोगों ने घायल छोटू को अस्पताल में भर्ती कराया । पैसे की दिक्कत आई तो लोगों ने चंदा लगा कर दवा की व्यवस्था की । आलम ये है कि अभी भी परिवार के लोगो ने उसे देखने तक की जहमत नही उठाई । मुहल्ले वालो ने समझाने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने बात करने से ही मना कर दिया । इतना ही नही छोटू का इलाज करा रहे लोगों से भी उसके घर वाले गाली गलौज कर रहे हैं । बता दे कि कुछ महिने पहले तक सबकुछ ठीक था लेकिन जमीन के विवाद ने घर के लोगो को आपस मे दुश्मन बना दिया । गाव वालो ने बताया कि दो साल पहले छोटू अपने माता पिता के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गया था । जहां अपने परिवार से बिछड़ जाने के कारण वही रह गया था । दो साल बाद किसी के द्वारा सूचना मिलने पर वही परिवार उसे कश्मीर से घर ले कर आए थे । जिसपर ठोल नगाड़  के साथ गाव वालो ने स्वागत भी किया था । छोटू के घर लौटने के छ महिने बाद ही परिवार मे कैसी कारण समस्या हो गयी कि परिवार वाले दुश्मन बन बैठे यह समझ से परे है ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *