जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल कर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। मुख्‍यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर भी दिल्‍ली में मंथन का दौर चल रहा है। इस बीच, आज सोशल मीडिया पर एक फर्जी लेटर जारी हो गया। यह लेटर जमकर वायरल भी हुआ। इसमें मुख्‍यमंत्री सहित दो उपमुख्‍यमंत्री के नाम लिखे हुए हैं। जैसे ही यह लेटर भाजपा नेताओं के पास पहुंचा तो तुरंत पार्टी ने सोशल मीडिया एक्‍स पर उसी लेटर को पोस्‍ट कर उसे फर्जी करार दे दिया।

आपको बता दें कि इस लेटर में मुख्यमंत्री का नाम महंत बालकनाथ योगी, उप मुख्यमंत्री किरोड़ी लाल मीणा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लिखा हुआ है। लेटर पर 6 दिसंबर तारीख अंकित है। लेटर पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह हस्ताक्षर है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, आलाकमान इसी सप्ताह मुख्यमंत्री की घोषणा करना चाहता है। सभी नेताओं से बातचीत जारी है। मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में जो नाम तय होगा। उसी के साथ विधायक दल की बैठक की घोषणा भी हो जाएगी।

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला संसदीय बोर्ड के हाथ में है। वही फैसला करेगा। कुछ नव निर्वाचित विधायकों ने कहा कि पार्टी जिसे तय करेगी, उसे हम स्वीकार करेंगे।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *