रिपोर्ट : अजीत पाठक
बबुरी चंदौली । राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता’ में , चंदौली जनपद के बबुरी उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सत्य प्रकाश मौर्य की हिन्दी पाठ योजना का चयन किया गया । परिषद द्वारा जारी पत्र में शिक्षक का नाम प्रकाशित होने पर जिले के अध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया तथा शिक्षक सत्य प्रकाश को बधाइयाँ दी ।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान द्वारा जारी पत्र में चयनित सूची में नाम प्रकाशित होने पर आसपास के शिक्षकों ने स्कूल में पहुंच कर शिक्षक को बधाइयाँ दी । उच्च प्राथमिक विद्यालय बबुरी के प्रधानाध्यापक हरीचरण राम ने शिक्षक सत्य प्रकाश मौर्य को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर की । इस मौके पर विद्यालय के रमेश मौर्या, नियाज अहमद माजिद, अशोक कुमार, नीलम देेेेशपाण्डे , चंद्र प्रकाश गाँधी, राधेश्याम यादव, मु० अय्यूब आदि ने शुभकामनाएं दीं ।
बता दें कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को योजनाबद्ध तरीके से शिक्षण कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चतुुुुर्थ राज्य स्तरीय आदर्श पाठयोजना प्रतियोगिता 2020 का आयोजन किया गया था । जिसमे प्रतिभाग के लिए प्रदेश के समस्त जिलों के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्कूलों मे कार्यरत शिक्षकों द्वारा विभिन्न विषयों की पाठ योजनाए आवेदित की गयी थीं । प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की जनपद स्तर से चयनित पाठयोजनाओं का राज्य स्तर पर मूल्यांकन बाह्य विशेषज्ञों द्वारा कराया गया। विशेषज्ञों द्वारा पाठयोजनाओं का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया।
