चंदौली/ बबुरी । शनिवार को स्थानीय सिकरी गाव के पंचायत भवन परिसर में मेगा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल मे पहुंची राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए चौपाल में आए ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया । 

            सांसद आदर्श ग्राम के रूप मे चयनित ग्राम पंचायत सिकरी में आहूत मेगा ग्राम चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । सांसद आदर्श ग्राम पंचायत के तहत ग्राम सिकरी का चयन किया गया है । ग्राम सभा को रोल मॉडल के रूप में स्थापित करना लक्ष्य है । केंद्र और राज्य सरकार के 39 ऐसी योजना है जिस पर काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का यह सोचना था समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जब तक विकास नहीं होगा इस देश का विकास नहीं होगा । उनकी इसी सोच को प्रेरणा बनाकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार कार्य कर रही है । गांव गरीब और महिलाओं को सामने रखकर योजनाओं का निर्माण किया गया है । शौचालय पीएम आवास उज्जवला और आयुष्मान योजनाओं का लाभ गांव में दिया जा रहा है । केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का सभी पात्रों को लाभ पहुंचाना हमारा प्रथम कर्तव्य है । बरसात के मौसम में संचारी रोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग कार्य कर रहा है । यदि से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आती है तत्काल जिले के चिकित्सा विभाग को सूचित करें । 

         कार्यक्रम में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग आदि के स्टाल लगाए गए थे जिनका राज्यसभा सांसद ने निरीक्षण किया तथा स्टाल पर मौजूद वस्तुओं के बारे में जानकारी ली । इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एन एन सिंह  खंड विकास अधिकारी तारकेश्वर तिवारी ,डा राजकिशोर सिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, ग्राम प्रधान डिम्पल सिंह, विवेकानंद केशरी, विख्यात बीरू, मुमताज, आदि मौजूद रहे। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *