चंदौली/बबुरी । बबुरी थाना क्षेत्र के चनहटा गांव में शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर बैठी युवती की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । 

मृतका की फाइल फोटो

         जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के चनहटा गांव निवासी रामभरोस की पुत्री सुलेखा (18 वर्ष) बारिश से बचने के लिए अपने घर के बाहर अमरूद के पेड के नीचे बैठी थी । इतने में अचानक पेड के पास ही आकाशीय बिजली गिर गई । जिसकी चपेट में आकर सुलेखा की मौके पर ही मौत हो गई । घटना होते देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मृतका सुलेखा कक्षा 10 में पढ़ती थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बबुरी पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंची बबुरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली को  भेज दिया ।

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *