रिपोर्ट : तौसीफ़ खान

गाजीपुर । थाना गहमर पुलिस द्वारा 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर के साथ 01अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

          पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब तस्करी के रोकथाम के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम् क्षेत्राधिकारी जमानिया तथा प्रभारी निरीक्षक गहमर के कुशल मार्गदर्शन मे उ0नि0 डा0 सत्येन्द्र कुमार मय हमराह के देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर  टीवी रोड पर हनुमान चबूतरा जाने वाली सड़क के तिराहा ग्राम गहमर से अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम गहमर पट्टी घोपाल राय थाना गहमर गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के पास से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय दो  अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 230/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

शेयर करे

By AVP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *